85,000 के लेवल से फिसला सोना, चांदी में भी आई गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Edited By Updated: 12 Feb, 2025 10:08 AM

gold slipped from the level of 85 000 silver also declined

अगर आप आज बुधवार (12 फरवरी) को सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। सोने-चांदी के वायदा कारोबार में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने नया...

बिजनेस डेस्कः अगर आप आज बुधवार (12 फरवरी) को सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। सोने-चांदी के वायदा कारोबार में आज नरमी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को सोने के वायदा भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया था। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 84,900 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94,000 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,927 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,932.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,922.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.25 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.32 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 32.36 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!