GST Collection पर आई बड़ी खबर, नवंबर में जीएसटी से हुई सरकार को इतनी कमाई

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 03:40 PM

good news on gst collection the government earned this much from gst in novembe

भारत के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन (GST Collection) में नवंबर 2025 में मजबूती दिखाई है। कुल GST राजस्व 1.70 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो नवंबर 2024 के मुकाबले 0.70 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, फरवरी 2024 के बाद से ये आंकड़ा सबसे कम...

बिजनेस डेस्कः भारत के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन (GST Collection) ने नवंबर 2025 में मजबूती दिखाई है। कुल GST राजस्व 1.70 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो नवंबर 2024 के मुकाबले 0.70 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, फरवरी 2024 के बाद से ये आंकड़ा सबसे कम है। ग्रॉस घरेलू जीएसटी राजस्व साल- दर- साल घटकर 1.24 लाख करोड़ रुपए रह गया, जिसमें सीजीएसटी (CGST) 34,843 करोड़ रुपए, एसजीएसटी (SGST) 42,522 करोड़ रुपए और आईजीएसटी (IGST) 46,934 करोड़ रुपए रहा।

GST Collection

आयात से संबंधित IGST में 10.2% की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹45,976 करोड़ हो गया। इसके साथ ही कुल सकल GST राजस्व बढ़कर ₹1,70,276 करोड़ पर पहुंच गया, जो नवंबर 2024 की तुलना में 0.7% अधिक है। रिफंड को छोड़कर शुद्ध GST राजस्व 4% घटकर ₹18,196 करोड़ रहा। इसके बाद नेट GST कलेक्शन ₹1,52,079 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 1.3% की मामूली बढ़त दिखाता है।

GST Data

शुद्ध घरेलू GST राजस्व 1.5% घटकर ₹1,15,558 करोड़ रह गया। वहीं, निर्यात और आयात से संबंधित शुद्ध संग्रह 11.6% बढ़कर ₹36,521 करोड़ पर पहुंच गया। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच कुल शुद्ध GST राजस्व 7.3% बढ़कर ₹12.79 लाख करोड़ हो गया।

कंपेन्सेशन सेस में बड़ी गिरावट देखी गई—

  • घरेलू सेस नवंबर 2024 के ₹12,398 करोड़ से घटकर ₹4,737 करोड़ रह गया
  • नेट सेस कलेक्शन भी घटकर ₹4,006 करोड़ रह गया

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!