हीरो मोटोकॉर्प ने एथर में हिस्सेदारी बढ़ाकर 32% से अधिक की

Edited By Updated: 29 Aug, 2026 06:14 PM

hero motocorp increases stake in ather to over 32

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को सिंगापुर सरकार से खुले बाजार में 1,758 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदकर इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 32.8 प्रतिशत कर ली। हीरो मोटोकॉर्प, एथर की प्रवर्तक

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को सिंगापुर सरकार से खुले बाजार में 1,758 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदकर इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 32.8 प्रतिशत कर ली। हीरो मोटोकॉर्प, एथर की प्रवर्तक कंपनियों में से एक है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने बेंगलुरु स्थित एथर एनर्जी के 1,18,80,000 शेयर औसतन 1,480 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। इस सौदे का कुल मूल्य 1,758.24 करोड़ रुपए रहा। 

हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस सौदे के बाद एथर में कंपनी की हिस्सेदारी 32.8 प्रतिशत हो गई है। वहीं, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर सरकार ने समान संख्या में शेयर उसी कीमत पर बेचे। 

एथर एनर्जी का शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 8.09 प्रतिशत बढ़कर 1,616.30 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। यह सौदा एथर के निदेशक मंडल द्वारा जुलाई में मौजूदा निवेशकों से 1,200 करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दिए जाने के बाद हुआ है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प और इंडिया-जापान फंड शामिल हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!