अमेरिका में कंपनियों की बढ़ती दिवालिया संख्या, 2024 में अब तक 452 बड़ी कंपनियों का निकला दिवाला

Edited By Updated: 12 Sep, 2024 11:42 AM

increasing number of corporate bankruptcies in america

अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। साल के पहले आठ महीनों में ही 452 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं, जो पिछले 14 वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। महामारी के समय 2020 में लॉकडाउन के कारण अगस्त तक 466 कंपनियों...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। साल के पहले आठ महीनों में ही 452 बड़ी कंपनियां दिवालिया हो चुकी हैं, जो पिछले 14 वर्षों में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। महामारी के समय 2020 में लॉकडाउन के कारण अगस्त तक 466 कंपनियों ने दिवालिया घोषित किया था। इस साल अगस्त में 63 कंपनियां और जुलाई में 49 कंपनियों ने दिवालिया घोषित किया, जिससे यह महीना पिछले चार वर्षों में उद्योग के लिए चौथा सबसे खराब महीना बन गया।

इस सेक्टर पर पड़ी मार

  • कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर: इस सेक्टर की 69 कंपनियां दिवालिया हुई हैं।
  • इंडस्ट्रियल सेक्टर: 53 कंपनियों ने दिवाला घोषित किया।
  • हेल्थकेयर सेक्टर: 45 कंपनियां बैंकरप्ट हुई हैं।

महामारी के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था में इस स्तर की मंदी देखी जा रही है। कंपनियों के दिवालिया होने के साथ बेरोजगारी और उपभोक्ता खर्च में कमी की स्थिति भी चिंताजनक है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में और भी कंपनियों के दिवालिया होने की संभावना है।

पिछले 15 साल में कंपनियों की दिवालिया संख्या

  • 2010: 827 कंपनियां
  • 2011: 634 कंपनियां
  • 2012: 586 कंपनियां
  • 2013: 558 कंपनियां
  • 2014: 471 कंपनियां
  • 2015: 524 कंपनियां
  • 2016: 576 कंपनियां
  • 2017: 520 कंपनियां
  • 2018: 518 कंपनियां
  • 2019: 589 कंपनियां
  • 2020: 638 कंपनियां
  • 2021: 406 कंपनियां
  • 2022: 372 कंपनियां
  • 2023: 634 कंपनियां 

अमेरिकी इंडस्ट्री के लिए यह साल गंभीर आर्थिक चुनौतियों का संकेत दे रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!