Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Apr, 2026 06:22 PM

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं के बावजूद भारत में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। कंपनी ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 28 लाख सिलेंडर घरों तक पहुंचाए...
बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं के बावजूद भारत में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। कंपनी ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 28 लाख सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जो तनाव से पहले के सामान्य स्तर के अनुरूप है।
आईओसी ने यह भी बताया कि लगभग 87% रिफिल बुकिंग डिजिटल माध्यमों से हो रही हैं और वितरण में OTP आधारित प्रमाणीकरण लागू किया गया है, ताकि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे।
कंपनी ने सोशल मीडिया और शिकायतों के आधार पर अवांछित गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। अब तक 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए, 141 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।
आईओसी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी।