Edited By jyoti choudhary,Updated: 23 Jul, 2026 01:53 PM

अल्ट्राटेक सीमेंट की निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) जारी कर बाजार से 5,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में बताया कि निदेशक मंडल की वित्त समिति ने एक लाख रुपए अंकित मूल्य वाले...
नई दिल्लीः अल्ट्राटेक सीमेंट की निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (एनसीडी) जारी कर बाजार से 5,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में बताया कि निदेशक मंडल की वित्त समिति ने एक लाख रुपए अंकित मूल्य वाले अधिकतम पांच लाख गैर-परिवर्तनीय, गैर-संचयी ऋणपत्र जारी कर धन जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने कहा कि ऋणपत्र की अवधि, कूपन दर और विभिन्न किश्तों में निर्गम के कार्यक्रम का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा। अल्ट्राटेक सीमेंट 20.55 करोड़ टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) की ग्रे सीमेंट क्षमता और 32 लाख टन प्रतिवर्ष सफेद सीमेंट एवं पुट्टी क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है। कंपनी चालू वित्त वर्ष में केबल और तार कारोबार में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है।