Kia इंडिया की बिक्री अप्रैल में 16% बढ़कर 27,286 इकाई पर

Edited By Updated: 01 May, 2026 02:49 PM

kia india sales rise 16 to 27 286 units in april

वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया की अप्रैल 2026 में थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर पहुंच गई। किआ इंडिया ने वर्ष 2025 की समान अवधि में 23,623 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में बताया कि यह अप्रैल महीने में उसकी अब तक की सबसे

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया की अप्रैल 2026 में थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर पहुंच गई। किआ इंडिया ने वर्ष 2025 की समान अवधि में 23,623 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में बताया कि यह अप्रैल महीने में उसकी अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। 

किआ इंडिया ने कहा कि यह प्रदर्शन उसके उत्पाद पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों की निरंतर मजबूत मांग को दर्शाता है और भारतीय बाजार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) अतुल सूद ने कहा, "हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ अप्रैल प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से जारी मजबूत वृद्धि का परिणाम है।"  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!