Delhi Bullion Market: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी स्थिर

Edited By Updated: 23 May, 2026 11:16 AM

gold prices fall silver remains stable

Delhi Bullion Market: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 600 रुपए टूटकर 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रही। अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती प्रगति के कारण कीमती धातुओं की खरीद कम हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास...

Delhi Bullion Market: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 600 रुपए टूटकर 1.64 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रही। अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती प्रगति के कारण कीमती धातुओं की खरीद कम हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बने के कारण कारोबारी सतर्क रहे। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपए गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। 

यह भी पढ़ें: करोड़ों ग्राहकों को राहत, SBI की 25-26 मई की देशव्यापी हड़ताल टली, बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सामान्य 

सर्राफा बाजार में हाल के उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक तनावों के साथ-साथ भारतीय रुपए की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों से प्रभावित है। हालांकि, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना मामूली रूप से टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

यह भी पढ़ें: Wood Mackenzie की डरावनी चेतावनी, होर्मुज संकट से क्रूड $200 तक पहुंचने का खतरा

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ''शुक्रवार को हाजिर सोना नीचे 4,522 डॉलर प्रति औंस पर रहा, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद कम होने के बावजूद, परमाणु और होर्मुज नियंत्रण अभी भी विवादित मुद्दे बने हुए हैं।'' इस बीच, अमेरिका ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आवाजाही शुल्क-मुक्त रहनी चाहिए। इस चेतावनी ने अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों के बावजूद निवेशकों को सतर्क रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा बातचीत में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए जाने के बाद सर्राफा कीमतों में कुछ सुधार हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि होर्मुज अभी एक एक बड़ी बाधा बना हुआ है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!