Gold Price को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 46 साल का बेस्ट महीना साबित हो सकता है अप्रैल!

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 06:03 PM

major prediction about gold prices april could prove best month in 46 years

मार्च महीने में सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज होने के बाद अब बाजार की नजरें आगे की दिशा पर टिक गई हैं। इसी बीच जाने-माने अर्थशास्त्री पीटर शिफ (Peter Schiff) ने गोल्ड को लेकर नई और बड़ी भविष्यवाणी की है, जिससे निवेशकों में...

बिजनेस डेस्कः मार्च महीने में सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज होने के बाद अब बाजार की नजरें आगे की दिशा पर टिक गई हैं। इसी बीच जाने-माने अर्थशास्त्री पीटर शिफ (Peter Schiff) ने गोल्ड को लेकर नई और बड़ी भविष्यवाणी की है, जिससे निवेशकों में नई हलचल पैदा हो गई है। उनका कहना है कि अप्रैल 1980 के बाद अप्रैल 2026 सोना के लिए सबसे अच्छा महीना साबित हो सकता है। शिफ ने सोने की कीमतों के लिए नया टार्गेट सेट किया है, जो अभी के हालातों में आम जनता के लिए भी काफी चौंकाने वाला है। 

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण हाल के महीनों में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। जनवरी में जहां सोने ने ऑल-टाइम हाई बनाया, वहीं फरवरी और मार्च में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, मार्च के अंत तक हल्की रिकवरी के संकेत भी मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि निवेशकों की रुचि धीरे-धीरे फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ रही है।

डॉलर से हटकर सोने में निवेश सुरक्षित

पीटर शिफ ने सोशल मीडिया पर कहा अनुसार, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में निवेशक डॉलर से हटकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर भू-राजनीतिक तनाव बना रहता है, तो सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है। उन्होंने यहां तक अनुमान जताया कि कीमतें $5000 से $6000 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

सोने की मांग में आ सकती है तेजी 

विश्लेषकों का मानना है कि सोने की चाल सिर्फ युद्ध या तनाव पर निर्भर नहीं करती, बल्कि निवेशकों की धारणा, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों की दिशा भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लंबा खिंचता है, तो सोने की मांग में तेजी आ सकती है।

हालिया गिरावट के बावजूद बाजार में यह उम्मीद बनी हुई है कि आने वाले समय में सोना एक बार फिर मजबूत रुख दिखा सकता है।

निवेशकों को सलाह

शिफ ने निवेशकों को सलाह दी, "फिलहाल सोने की कीमत लगभग 4,800 डॉलर है, जो 23 मार्च के निचले स्तर से 17 प्रतिशत अधिक है। अगर यह इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो सोने को 5,000 डॉलर और फिर 6,000 डॉलर तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसलिए, सोने की कीमत बढ़ने से पहले ही कुछ सोना खरीद लें।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!