Smartphone Sales drop: बजट स्मार्टफोन से लोगों ने बनाई दूरी, आई तीन साल की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 12:49 PM

budget smartphones are becoming less popular leading biggest

भारत के स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती गहराती जा रही है। जून तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 10% घट गई, जो पिछले तीन वर्षों की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट है। सबसे ज्यादा असर 15,000 रुपए से कम कीमत वाले बजट स्मार्टफोन पर पड़ा, जहां बिक्री...

बिजनेस डेस्कः भारत के स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती गहराती जा रही है। जून तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री सालाना आधार पर 10% घट गई, जो पिछले तीन वर्षों की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट है। सबसे ज्यादा असर 15,000 रुपए से कम कीमत वाले बजट स्मार्टफोन पर पड़ा, जहां बिक्री में 45% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

बजट स्मार्टफोन की मांग में बड़ी गिरावट

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरावट का सबसे अधिक असर उन चीनी कंपनियों पर पड़ा, जिनका कारोबार मुख्य रूप से एंट्री-लेवल और मिड-रेंज स्मार्टफोन पर आधारित है। नतीजतन, अप्रैल-जून तिमाही में चीनी ब्रांड्स की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 2020 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई।

मार्केट शेयर में कौन आगे?

वीवो 17.8% मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बना रहा, हालांकि उसकी बिक्री में दो अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सैमसंग ने 2% की बढ़त के साथ 17.6% बाजार हिस्सेदारी हासिल की और वीवो के बेहद करीब पहुंच गया।

ओप्पो 13.6% हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कंपनी को 20,000 रुपए से ऊपर के स्मार्टफोन की मजबूत मांग का फायदा मिला। वहीं, बार-बार कीमतें बढ़ाने से ग्राहकों की मांग प्रभावित होने पर शाओमी (पोको सहित) 13.4% मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया। रियलमी 10% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पांच में बना रहा लेकिन उसकी बिक्री भी घटी।

आईफोन 17 सीरीज की अच्छी मांग के बावजूद सप्लाई चेन की चुनौतियों और सीमित स्टॉक के कारण एपल की बिक्री में 3% की कमी आई। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 7% रही।

क्यों महंगे हुए फोन?

काउंटरपॉइंट रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट प्राचिर सिंह के अनुसार, स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी (रैम और स्टोरेज) की कीमतों में तेज उछाल इस गिरावट की प्रमुख वजह है। सितंबर 2025 के बाद से मेमोरी की कीमतें करीब चार गुना बढ़ चुकी हैं। बढ़ती लागत के कारण कंपनियों ने कई बार स्मार्टफोन के दाम बढ़ाए, जिससे जून तिमाही तक औसत स्मार्टफोन कीमत लगभग 15% बढ़ गई। महंगाई के चलते कई उपभोक्ताओं ने नया फोन खरीदने या पुराने फोन को अपग्रेड करने का फैसला टाल दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!