मैक्स एस्टेट्स की दूसरी तिमाही में बिक्री बुकिंग 13 गुना होकर 2,100 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 04:33 PM

max estates  q2 sales bookings surge 13 fold to 2 100 crore

रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री बुकिंग कई गुना होकर करीब 2,100 करोड़ रुपए रही। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बिक्री बुकिंग कई गुना होकर करीब 2,100 करोड़ रुपए रही। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में करीब 2,100 करोड़ रुपए की कुल बिक्री बुकिंग हासिल की, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 156 करोड़ रुपए थी। 

मैक्स एस्टेट्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3,200 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग हासिल की। कंपनी ने कहा कि उसे लगातार मजबूत मांग देखने को मिल रही है, जिससे उसकी दीर्घकालिक वृद्धि की मजबूत नींव तैयार हो रही है। 

मैक्स एस्टेट्स ने कहा कि चालू एवं अगली तिमाही में नोएडा और गुरुग्राम में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य हर साल आवासीय क्षेत्र में 20 लाख वर्ग फुट क्षेत्र जोड़ना है। मैक्स एस्टेट्स का हर साल वाणिज्यिक क्षेत्र में 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र जोड़ने का लक्ष्य है। वर्ष 2016 में स्थापित मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!