एशिया में मिलाजुला कारोबार, निक्केई 0.3% कमजोर

Edited By Updated: 21 Aug, 2017 08:22 AM

mixed trading in asia nikkei 0 3 weaker

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

जापानः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 65 अंक यानि 0.3 फीसदी गिरकर 19,405 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि हैंग सेंग 151 अंक यानि 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 27,200 के करीब पहुंच गया है। वहीं, एस.जी.एक्स. निफ्टी 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 9,855 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट की चाल सपाट नजर आ रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!