ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नहीं दिया गैस सिलेंडर, तो एजेंसी की गाड़ियों का काट दिया चालान! जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 11:01 PM

traffic police officer not given gas cylinder agency vehicles fined

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया नगर स्थित चांदनी चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने के विरोध में कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया।

नेशनल डेस्कः बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया नगर स्थित चांदनी चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने के विरोध में कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया।

चालान के विरोध में सड़क पर खड़ी कर दीं गाड़ियां
जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा एजेंसी के वाहनों का चालान काटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे चांदनी चौक पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

‘सिलेंडर मांगा, नहीं दिया तो चालान’—एजेंसी का आरोप
इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस बिना कनेक्शन के गैस सिलेंडर की मांग कर रही थी। जब उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से इनकार किया, तो पुलिस ने उनके वाहनों का चालान काट दिया।

 मैनेजर ने लगाए बदतमीजी के आरोप
एजेंसी के मैनेजर राम शंकर झा ने बताया कि मंगलवार को पहला चालान काटा गया और बुधवार सुबह भी उनकी गाड़ी को रोककर चालान किया गया। उन्होंने कहा, “जब मैंने लाइसेंस दिखाया तो कहा गया कि इस पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा और मेरे साथ बदतमीजी की गई।”

 ‘धमकी देकर सिलेंडर लेते हैं’—मालिक का आरोप
एजेंसी के मालिक प्रदीप पटेल ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिसकर्मी पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी पर आ रहे थे और बिना कनेक्शन के सिलेंडर मांग रहे थे। उन्होंने कहा, “धमकी देकर सिलेंडर ले जाते हैं।”

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इलाके में नियमित वाहन जांच की जा रही है और बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के चलने वालों का चालान किया जा रहा है।

प्रशासन का बयान—‘कागज नहीं थे, इसलिए कार्रवाई’
एसडीएम रत्न प्रियदर्शिनी ने कहा कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान गैस एजेंसी की गाड़ी के कागजात पूरे नहीं थे, इसलिए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिना कनेक्शन सिलेंडर मांगने का आरोप जांच का विषय है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!