मदरसन सुमी सिस्टम्स को तीसरी तिमाही में 340 करोड़ रुपए का लाभ

Edited By Updated: 10 Feb, 2020 02:02 PM

motherson sumi s gains rs 340 crore in q3

वाहन कलपुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 38.67 प्रतिशत घटकर 340.32 करोड़ रुपए रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही

नई दिल्लीः वाहन कलपुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 38.67 प्रतिशत घटकर 340.32 करोड़ रुपए रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 554.99 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। 

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन से आय 15,436.46 करोड़ रुपए रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 16,233.65 करोड़ रुपए था। कंपनी के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा कि यह परिणाम बाजार के ‘चुनौतीपूर्ण हालात' के बीच कंपनी के ‘बाजार के साथ चलने' के प्रयासों को प्रदर्शित करते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!