NSE का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 37% घटकर 2,408 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 01:18 PM

nse s net profit in the december quarter fell by 37 to rs 2 408 crore

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत गिरकर 2,408 करोड़ रुपए रह गया। एनएसई ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,834 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। देश के सबसे बड़े शेयर...

नई दिल्लीः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत गिरकर 2,408 करोड़ रुपए रह गया। एनएसई ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,834 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। देश के सबसे बड़े शेयर बाजार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय नौ प्रतिशत घटकर 4,395 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,807 करोड़ रुपए थी।

तिमाही आधार पर एनएसई का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़ा, जबकि उसकी कुल आय में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। एनएसई का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के प्रस्ताव पर बाजार नियामक सेबी से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन वित्तीय आंकड़ों को जारी किया गया है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!