Stock Market Rally: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 23 लाख करोड़ का फायदा

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 10:22 AM

the india us trade deal will be a boon for investors resulting in benefit 23 la

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति और टैरिफ में कटौती की घोषणा ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई इस अहम डील का असर बाजार खुलते ही दिखा...

बिजनेस डेस्कः भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बनी सहमति और टैरिफ में कटौती की घोषणा ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई इस अहम डील का असर बाजार खुलते ही दिखा और शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी के साथ खुले।

सोमवार के बाद मंगलवार को बाजार में रैली और तेज हो गई। ओपनिंग बेल के साथ ही सेंसेक्स में करीब 4,200 अंकों की ताबड़तोड़ उछाल देखने को मिली, जिससे बीएसई का कुल मार्केट कैप भी जोरदार तरीके से बढ़ गया। सोमवार को बाजार बंद होने पर बीएसई का मार्केट कैप 4,55,03,877.32 करोड़ रुपए था, जो मंगलवार को बाजार खुलते ही बढ़कर 4,78,12,017.96 करोड़ रुपए पहुंच गया। इस उछाल से निवेशकों की वेल्थ में एक झटके में करीब 23 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

खबर लिखे जाने तक बाजार में तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 83,974.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 25,812.65 के आसपास ट्रेड करता नजर आया।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मुहर

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील का औपचारिक ऐलान किया। समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

इस फैसले से टेक्सटाइल और परिधान, ऑटो पार्ट्स, इंजीनियरिंग, स्पेशलिटी केमिकल्स, कृषि और सीफूड निर्यात से जुड़े सेक्टरों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अमेरिका में मौजूदगी रखने वाली चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को भी राहत मिलेगी।

ग्लोबल मार्केट्स का सपोर्ट

वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। एशिया में चीन का CSI 300 0.51 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 0.78 फीसदी, जापान का निक्केई 3.09 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5.3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती रही। वॉल स्ट्रीट पर S&P 500 0.54 फीसदी, नैस्डैक 0.56 फीसदी और डाउ जोंस 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इंस्टीट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट के मुताबिक, अमेरिका का मैन्युफैक्चरिंग PMI जनवरी में बढ़कर 52.6 पर पहुंच गया, जो पिछले 12 महीनों में पहली बार 50 के ऊपर गया है। अगस्त 2022 के बाद यह इसका सबसे ऊंचा स्तर है, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में मजबूती का संकेत देता है।

कमोडिटी मार्केट पर नजर

कमोडिटी बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों की नजर सोने-चांदी पर बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड करीब 2.22 फीसदी उछलकर 4,769.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 3.81 फीसदी की तेजी आई और यह 82.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!