शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580.40 पर बंद

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 03:32 PM

stock market surged bse closing 266 points higher at 83 580 40

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (6 फरवरी) को उतार-चढ़ाव बना रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 266.47 अंक की बढ़त के साथ 83,580.40 के स्तर पर, जबकि निफ्टी में 50.90 अंक की...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (6 फरवरी) को उतार-चढ़ाव बना रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 266.47 अंक की बढ़त के साथ 83,580.40 के स्तर पर, जबकि निफ्टी में 50.90 अंक की तेजी आई, ये 25,693.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। जापान का निक्केई 0.47% चढ़कर 54,073 पर पहुंचा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.87% गिरकर 5,067 पर ट्रेड कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.18% टूटकर 26,566 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% बढ़कर 4,080 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार भी दबाव में रहे। 5 फरवरी को डाउ जोंस 1.20%, नैस्डैक 1.59% और S&P 500 1.23% गिरकर बंद हुए।

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FII) ने 5 फरवरी को ₹1,692 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹924 करोड़ की खरीदारी की। दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर बेचे थे, वहीं DIIs ने ₹79,620 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया था।

कल भी बाजार में रही थी गिरावट

5 फरवरी को सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 83,313 और निफ्टी 133 अंक टूटकर 25,642 पर बंद हुआ था। उस दिन मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली थी, जबकि ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल-गैस सेक्टर भी दबाव में रहे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!