ओमीक्रोन की चिंता में सेंसेक्स ने लगाया 949 अंक का गोता, निफ्टी 16,950 से नीचे आया

Edited By Updated: 06 Dec, 2021 04:51 PM

omicron s growing case shocked the market bse fell by more than 850 points

सेंसेक्स सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 300 से भी ज्यादा अंक नीचे चला गया। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में नुकसान के अलावा कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती आशंका से भी बाजार कमजोर रहा। इसके साथ ही कमजोर...

बिजनेस डेस्कः बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 949 अंकों का गोता लगाकर 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। ओमीक्रोन को लेकर चिंता के बीच चौतरफा बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, देश में सप्ताहांत कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के और मामले सामने आने से शेयर बाजारों में गिरावट आई। 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 949.32 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284.45 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,912.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहें। इंडसइंड बैंक में सर्वाधक करीब चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दोपहर के कारोबार में बिकवाली तेज हुई। सभी खंडवार सूचकांक नुकसान में रहें।'' उन्होंने कहा कि बाजार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा का इंतजार है। मंदड़ियों के हावी होने से निफ्टी 17,000 के नीचे आया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है। हालांकि, घरेलू निवेशकों ने सोमवार को प्रमुख वित्तीय शेयरों में लिवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!