₹2000 के नोट को लेकर RBI का नया अपडेट, 98.18% नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 02:55 PM

rbi s new on 2000 notes 98 18 notes returned

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि 2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। अब सिर्फ 6,471 करोड़ रुपए मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि 2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। अब सिर्फ 6,471 करोड़ रुपए मूल्य के ऐसे नोट जनता के पास हैं। रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए मूल्य के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

आरबीआई ने कहा कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर प्रचलन में मौजूद 2000 रुपए के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था, जो 28 फरवरी, 2025 को कारोबार बंद होने पर घटकर 6,471 करोड़ रुपए रह गया। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, “इस प्रकार 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2000 रुपए के बैंक नोटों में से 98.18 प्रतिशत वापस आ चुके हैं।” 

दो हजार रुपए के नोट जमा करने और बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि, यह सुविधा अब भी रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर, 2023 से व्यक्तियों और संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से 2000 रुपए के नोट को अपने बैंक खाते में जमा कराने के लिए आरबीआई के किसी भी कार्यालय में भेज सकते हैं। दो हजार रुपए के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!