Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jun, 2026 10:48 AM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर आज (8 जून) भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी में 250 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों के 5 लाख...
बिजनेस डेस्कः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर आज (8 जून) भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक तक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी में 250 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस गिरावट के कारण निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 456 लाख करोड़ रुपए रह गया है।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 28 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में 1.98 फीसदी गिरावट आई। बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, एनटीपीसी, टीसीएस, बीईएल और लार्सन एंड टुब्रो शेयर भी नुकसान में रहे। केवल टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर तेजी के साथ खुले।
यह भी पढ़ें: क्रैश हुआ Gold-Silver, चांदी ₹5137 टूटी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
विदेशी बाजारों में भी भारी गिरावट
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
दक्षिण कोरिया का बाजार 9 फीसदी से अधिक लुढ़क गया जिसके बाद 20 मिनट तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। जापान के निक्केई में 5 फीसदी और हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में और चीन के शंघाई कंपोजिट में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई।
यह भी पढ़ें: 87 लाख की ठगी, BSNL की एक गलती से खाली हो गया खाता, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला
क्यों लुढ़का शेयर बाजार
बाजार में गिरावट की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में बढञता तनाव है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं हैं जिससे अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। इससे कच्चे तेल में भी उछाल आया। ब्रेंट क्रूड का भाव 3.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.36 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।