Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jul, 2026 12:19 PM

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में सौदों के जरिये जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के 139 करोड़ रुपए मूल्य के 9.37 लाख शेयर खरीदे हैं। बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने
नई दिल्लीः एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में सौदों के जरिये जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के 139 करोड़ रुपए मूल्य के 9.37 लाख शेयर खरीदे हैं। बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने मुंबई स्थित जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (जेएलएचएल) के 9.37 लाख शेयर दो चरणों में खरीदे। यह कंपनी की 1.43 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा बुधवार को औसतन 1,483.50 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिससे कुल सौदे का मूल्य 139 करोड़ रुपए रहा।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, जेएलएचएल के दो सार्वजनिक शेयरधारकों अरविंद राव कामिनी और मितुल नितिन ठक्कर ने समान संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे। एक अलग थोक सौदे में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार सौदे के जरिये एचडीएफसी म्यूचुअल फंड से लॉजिस्टिक्स कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस के पांच लाख शेयर 28 करोड़ रुपए से अधिक में खरीदे। ये शेयर 562 रुपए प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे गए, जिससे इस सौदे का आकार 28.10 करोड़ रुपए रहा।