यह है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 30 May, 2017 12:01 PM

rolls royce introduced the world most expensive car

रॉल्स रॉयस ने दुनिया की सबसे महंगी कार ‘स्वेपटेल’ बनाई है।

नई दिल्लीः रॉल्स रॉयस ने दुनिया की सबसे महंगी कार ‘स्वेपटेल’ बनाई है। इस कार की कीमत 84 करोड़ रुपए रखी गई है। हालांकि इस मॉडल को खास डिमांड पर तैयार किया गया है और इसकी सिर्फ एक ही यूनिट बनाई गई है।

बनाई गई सिर्फ एक ही कार
मॉडल को विंटेज लुक दिया गया है। कार का फ्रेम रॉल्स रॉयस फैंटम VII के डिजाइन पर बनाया गया है। कार की फ्रंट ग्रिल एल्युमीनियम से बनी हुई है। साथ ही इसमें मिरर और क्रोम फिनिशिंग दी गई है। बताया जाता है कि एक ग्राहक को रॉल्स रॉयस की ओर दिए जा रहे कस्टमाइजेशन ऑप्शन से संतुष्ट नहीं था। उसकी डिमांड पर कंपनी ने यह खास कार तैयार की है।

इंटीरियर
कार को क्‍लासिक और कंट्रास्ट लुक देने कि लिए इंटीरियर में मैकेस्सार इबोनी वुड और ओपेन पाल्डो वुड का इस्तेमाल किया गया है। इसकी सीटों, आर्म रेस्ट और डैशबोर्ड में मोकैजिन और डार्क स्पाइस लेदर लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!