रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर

Edited By Updated: 29 Jul, 2025 12:10 PM

rupee fell 18 paise to 86 88 per dollar in early trade

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से रुपये के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में अच्छी बढ़त बनी रही, जिससे घरेलू मुद्रा में नकारात्मक...

मुंबईः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग जारी रहने से रुपए के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में अच्छी बढ़त बनी रही, जिससे घरेलू मुद्रा में नकारात्मक रुख रहा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.76 पर खुला और फिर 86.88 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छू गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 86.70 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.64 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 51.09 अंक की बढ़त के साथ 80,942.11 अंक पर जबकि निफ्टी 18.30 अंक चढ़कर 24,699.20 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,082.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!