Indian Currency: रुपए में बढ़त, डॉलर के मुकाबले आज इतना हुआ मजबूत

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 10:34 AM

rupee gains strengthens against dollar today

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए छह पैसे की बढ़त के साथ 88.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक स्थिति को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर के कमजोर...

मुंबईः रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए छह पैसे की बढ़त के साथ 88.67 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक स्थिति को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से निचले स्तर पर रुपए को समर्थन मिला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.79 पर खुला। फिर 88.67 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। बाद में रुपया, डॉलर के मुकाबले 88.71 पर कारोबार कर रहा था। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 88.73 पर बंद हुआ था। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.65 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 175.32 अंक की गिरावट के साथ 83,360.03 अंक पर और निफ्टी 51.60 अंक फिसलकर 25,522.75 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,114.85 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!