पश्चिम एशिया में तनाव के बीच रुपए में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंचा

Edited By Updated: 04 May, 2026 10:55 AM

rupee slumps 11 paise to 94 95 against dollar in early trade

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बाजारों में अस्थिरता बनी रहने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे...

मुंबईः पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बाजारों में अस्थिरता बनी रहने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.84 पर बंद हुआ था। 'महाराष्ट्र दिवस' के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.19 पर रहा। 

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 657.80 अंक चढ़कर 77,571.30 अंक पर जबकि निफ्टी 213.35 अंक की बढ़त के साथ 24,215.10 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत बढ़त के साथ 108.54 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!