Fall in Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, फिर 90 के पार

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 05:28 PM

rupee weakens against dollar crosses 90 again

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.09 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के लिए आयातकों की निरंतर मांग, घरेलू...

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच रुपया सोमवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.09 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा के लिए आयातकों की निरंतर मांग, घरेलू बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता जैसे कई दबावों के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.07 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। उसके बाद यह लुढ़कता हुआ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.26 के निचले स्तर पर आ गया। कारोबार के अंत में रुपया 90.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे कम है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.98 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 609.68 अंक की गिरावट के साथ 85,102.69 अंक पर जबकि निफ्टी 225.90 अंक फिसलकर 25,960.55 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 438.90 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की थी।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!