शेयर बाजार में गिरावट का दौर, सैंसेक्स 190 अंक गिरकर बंद

Edited By Updated: 04 Sep, 2017 03:46 PM

sensex down 190 points in early trade

ग्लोबल बाजारों में बिकवाली से घरेलू बाजार में आज गिरावट हावी हुई। सैंसेक्स और ...

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों में बिकवाली से घरेलू बाजार में आज गिरावट हावी हुई। सैंसेक्स और निफ्टी 0.6 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में निफ्टी 9861 तक लुढ़का था, तो सैंसेक्स ने 31560.32 तक गोता लगाया था। अंत में निफ्टी 9900 के ऊपर बंद हुआ है, जबकि सैंसेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 189.98 अंक यानि 0.60 फीसदी गिरकर 31,702.25 पर और निफ्टी 61.55 अंक यानि 0.62 फीसदी गिरकर 9,912.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव नजर आया। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.75 फीसदी कमजोर हुआ है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ है।

बैंक निफ्टी में कमजोरी
बैंकिंग, ऑटो, एफ.एम.सी.जी., आई.टी., रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी गिरकर 24,237 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.8 फीसदी, एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 0.6 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रियल्टी इंडेक्स में 1.4 फीसदी, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.75 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.8 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.7 फीसदी की कमजोरी आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!