शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 226 अंक उछला

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 12:38 PM

share market recovered early losses on buying in info and itc shares

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इन्फोसिस और आईटीसी जैसे शेयर की खरीदारी से बाजारों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.72 अंक टूटकर 82,987.43 अंक...

मुंबईः घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इन्फोसिस और आईटीसी जैसे शेयर की खरीदारी से बाजारों को नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 289.72 अंक टूटकर 82,987.43 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 112.45 अंक फिसलकर 25,570.30 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बाद में दोनों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। 

खबर लिखे जाने के समय सेंसेक्स 226.18 अंक चढ़कर 83,503.33 अंक पर और निफ्टी 53.05 अंक की बढ़त के साथ 25,736.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडिगो, सन फार्मास्यूटिकल्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। दूसरी ओर इटर्नल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखी गई। 

एशियाई बाजारों में, जापान के निक्की 225 में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। अमेरिकी शेयर बाजार भी राष्ट्रपति दिवस के कारण सोमवार को बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.37 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 972.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,666.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!