11 रुपए से 629 रुपए तक की उड़ान, एक साल में दिया 5000% से ज्यादा का रिटर्न

Edited By Updated: 10 Jun, 2025 11:56 AM

share rs11 to rs629 gave a return of more than 5000 in a year

शेयर बाजार में निवेश करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, इसमें जोखिम, समझदारी और धैर्य तीनों की ज़रूरत होती है लेकिन कुछ ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स भी होते हैं जो निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न देते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला उदाहरण है...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में निवेश करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, इसमें जोखिम, समझदारी और धैर्य तीनों की ज़रूरत होती है लेकिन कुछ ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स भी होते हैं जो निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न देते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला उदाहरण है एलीटेकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड का, जिसने महज एक साल में निवेशकों को मालामाल बना दिया।

11 रुपए से 629 रुपए तक की उड़ान

एलीटेकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, जो तंबाकू व्यवसाय से जुड़ी कंपनी है, उसके शेयर ने पिछले एक साल में करीब 5000% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीते कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन यह शेयर 571.05 रुपए पर बंद हुआ, जबकि एक साल पहले इसकी कीमत महज 11 रुपए थी। आज मंगलवार को इसकी कीमत 629.55 रुपए पर कारोबार कर रही है।

महीनों में ही शानदार मुनाफा

अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस शेयर में सिर्फ 1 लाख रुपए का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू लगभग 7.5 लाख रुपए हो चुकी होती यानी लगभग 655% का रिटर्न। वहीं, एक साल पहले किया गया 1 लाख रुपए का निवेश आज 50 लाख रुपए से भी अधिक का हो गया है।

बीते सप्ताह और महीने में भी दिखाया दम

बीते सप्ताह: शेयर में लगभग 27% की तेजी
पिछले एक महीने में: करीब 57% का उछाल
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!