IPO बाजार में सुस्ती, नए हफ्ते में सिर्फ एक नया इश्यू, 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 03:11 PM

slump in ipo market only one new issue this week

5 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में IPO बाजार में नई पेशकशों के लिहाज से सुस्ती रहने वाली है। इस दौरान केवल एक नया IPO खुलेगा और वह SME सेगमेंट का होगा। हालांकि, पहले से खुले 12 IPO में निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर,

नई दिल्लीः 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में IPO बाजार में नई पेशकशों के लिहाज से सुस्ती रहने वाली है। इस दौरान केवल एक नया IPO खुलेगा और वह SME सेगमेंट का होगा। हालांकि, पहले से खुले 12 IPO में निवेशकों को बोली लगाने का मौका मिलेगा। दूसरी ओर, शेयर बाजार में नई कंपनियों की लिस्टिंग की गतिविधि काफी तेज रहने वाली है और करीब 29 कंपनियां बाजार में दस्तक दे सकती हैं।

R.K. Fashion Accessories का IPO खुलेगा

नए सप्ताह में R.K. Fashion Accessories IPO 5 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 34.99 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। IPO का प्राइस बैंड 77-82 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 12 अक्टूबर को सूचीबद्ध हो सकते हैं।

12 पुराने IPO में निवेश का मौका

सप्ताह की शुरुआत में Shree TNB Polymers, EverestIMS Technologies, Vishal Nirmiti, Nityas Gems & Jewellery, Eventions, Dove Soft, SJP Ultrasonics, Sollfege Smart Electronics, Omara Ventures India, Paramount Syntex, Acme India Industries और TNA Solutions के IPO खुले रहेंगे। इनमें Vishal Nirmiti और Nityas Gems & Jewellery मेनबोर्ड सेगमेंट के इश्यू हैं, जबकि बाकी SME IPO हैं।

लिस्टिंग की रहेगी भरमार

नए सप्ताह में 29 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग प्रस्तावित है। 5 अक्टूबर को Acevector, Runwal Enterprises, Orient Cables और German Green Steel & Power समेत कई कंपनियां बाजार में शुरुआत कर सकती हैं। इसके बाद 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को भी लगातार लिस्टिंग होंगी। इनमें Vishal Nirmiti और Nityas Gems & Jewellery की मेनबोर्ड लिस्टिंग के साथ कई SME कंपनियां भी शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!