दिसंबर से बदल सकता है अमेरिकी शेयर बाजार का टाइम, रात में भी खरीद-बिक्री की तैयारी

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 04:55 PM

us market hours may change starting december preparations underway for overnigh

अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशकों को जल्द ही दिन के साथ रात में भी कारोबार करने की सुविधा मिल सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नैस्डेक, NYSE Arca, 24X National Exchange और Cboe EDGX दिसंबर से नियमित कारोबारी घंटों के अलावा ओवरनाइट ट्रेडिंग...

न्यूयॉर्कः अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशकों को जल्द ही दिन के साथ रात में भी कारोबार करने की सुविधा मिल सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, नैस्डेक, NYSE Arca, 24X National Exchange और Cboe EDGX दिसंबर से नियमित कारोबारी घंटों के अलावा ओवरनाइट ट्रेडिंग सेशन शुरू करने की तैयारी में हैं।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत न्यूयॉर्क समय के अनुसार रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक कारोबार हो सकेगा। यह मौजूदा रेगुलर सेशन के साथ-साथ प्री-मार्केट और आफ्टर-मार्केट ट्रेडिंग के अतिरिक्त होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, नया सेशन 6 दिसंबर से शुरू किया जा सकता है।

इस बदलाव का प्रमुख उद्देश्य अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले विदेशी निवेशकों को अमेरिकी शेयर बाजार तक आसान पहुंच देना और क्रिप्टोकरेंसी तथा प्रेडिक्शन मार्केट जैसे 24 घंटे सक्रिय रहने वाले बाजारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना है।

23 घंटे ट्रेडिंग की ओर बढ़ रहा अमेरिकी बाजार

फिलहाल नैस्डेक और NYSE पर मुख्य कारोबारी सत्र सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलता है। इसके अलावा सीमित ट्रेडिंग के लिए प्री-मार्केट और पोस्ट-मार्केट सेशन उपलब्ध हैं। प्रस्तावित बदलाव के बाद भी रात 8 बजे से 9 बजे तक एक घंटे का ब्रेक रहेगा, जिसका इस्तेमाल मेंटेनेंस और ट्रेड प्रोसेसिंग के लिए किया जाएगा। इस तरह अमेरिकी शेयर बाजार सप्ताह में पांच दिन करीब 23 घंटे कारोबार की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

एक साल में 358% बढ़ी ओवरनाइट ट्रेडिंग

ओवरनाइट ट्रेडिंग अमेरिकी बाजार में पूरी तरह नई नहीं है। कुछ अल्टरनेटिव ट्रेडिंग सिस्टम के जरिए लंबे समय से रात में कारोबार होता रहा है लेकिन कुल इक्विटी ट्रेडिंग में इसका हिस्सा अभी भी बेहद कम है।

हाल में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की एक राउंडटेबल बैठक में पेश आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में कुल इक्विटी ट्रेडिंग वॉल्यूम में ओवरनाइट ट्रेडिंग की हिस्सेदारी करीब 1 प्रतिशत रही। हालांकि, एक साल में इसके वॉल्यूम में 358 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!