सॉफ्टबैंक ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 3% से अधिक हिस्सेदारी 2,873 करोड़ रुपए में बेची

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 01:44 PM

softbank sells over 3 stake in lenskart solutions for 2 873 crore

प्रौद्योगिकी निवेशक सॉफ्टबैंक समूह ने चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार के सौदे के जरिये 2,873 करोड़ रुपए में बेच दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के

नई दिल्लीः प्रौद्योगिकी निवेशक सॉफ्टबैंक समूह ने चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार के सौदे के जरिये 2,873 करोड़ रुपए में बेच दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, सॉफ्टबैंक ने अपनी सहयोगी कंपनी एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन) लिमिटेड के माध्यम से लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में 3.25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 5,65,00,000 शेयर बेचे। 

यह औसतन 508.55 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे सौदे का मूल्य 2,873.30 करोड़ रुपए हो गया। इसके बाद अब सॉफ्टबैंक की सहायक कंपनी के माध्यम से लेंसकार्ट में उसकी हिस्सेदारी 13.13 प्रतिशत से घटकर 9.88 प्रतिशत रह गई।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!