महाशिवरात्रि के मौके पर नहीं खुला शेयर बाजार

Edited By Updated: 21 Feb, 2020 11:48 AM

stock market did not open on the occasion of mahashivaratri

देश के शेयर बाजार शुक्रवार यानी आज महाशिवरात्रि के मौके पर बंद हैं। वहीं शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्‍ताहिक अवकाश होता है। कहने का मतलब ये है कि लगातार तीन दिन तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में अब सोमवार को शेयर बाजार में...

नई दिल्लीः देश के शेयर बाजार शुक्रवार यानी आज महाशिवरात्रि के मौके पर बंद हैं। वहीं शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्‍ताहिक अवकाश होता है। कहने का मतलब ये है कि लगातार तीन दिन तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। ऐसे में अब सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार होगा।

गुरुवार को बाजार का क्‍या हाल?
इससे पहले, गुरुवार को बिकवाली की वजह से सेंसेक्‍स 153 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 फीसदी टूटकर 12,080.85 अंक पर रहा। वहीं इस सप्ताह सेंसेक्स 86.62 अंक यानी 0.21 फीसदी जबकि एनएसई निफ्टी 32.65 अंक यानी 0.26 फीसदी नीचे रहा।

क्‍या है बिकवाली की वजह?
कारोबारियों के मुताबिक कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रभाव पड़ने की चिंता से निवेशक थोड़े सतर्क हैं। इस बीच, कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। बता दें कि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 फीसदी बढ़कर 59.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कारोबार के दौरान 10 पैसे टूटकर 71.64 पर बंद हुआ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!