Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Mar, 2026 06:10 PM

31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन होने के कारण बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, महावीर जयंती के चलते सामान्य रूप से बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि,...
बिजनेस डेस्कः 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन होने के कारण बैंक खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, महावीर जयंती के चलते सामान्य रूप से बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, सरकारी लेन-देन को सुचारु बनाए रखने के लिए एजेंसी बैंकों की शाखाएं 31 मार्च को खुली रहेंगी।
सरकारी कामकाज के लिए बैंक खुले
केंद्र सरकार के अनुरोध पर 31 मार्च को सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों से जुड़े सभी लेन-देन पूरे करने के लिए एजेंसी बैंकों को अपनी संबंधित शाखाएं खुली रखने को कहा गया है।
शेयर बाजार में अवकाश
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण ट्रेडिंग बंद रहेगी।
इन शहरों में बैंक अवकाश घोषित
RBI की सूची के मुताबिक अहमदाबाद, मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, जयपुर समेत कई शहरों में बैंक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि एजेंसी बैंक सरकारी कार्यों के लिए खुले रहेंगे।
अप्रैल में बैंक और बाजार की छुट्टियां
- 1 अप्रैल: वार्षिक खातों के समापन के चलते बैंक बंद
- 3 अप्रैल: Good Friday
- 14 अप्रैल: Ambedkar Jayanti
शेयर बाजार भी अप्रैल में 3 और 14 अप्रैल को बंद रहेगा।