तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, जानिए इसके 5 बड़े कारण

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 02:35 PM

stock market rebounded tremendously know the 5 major reasons for this

तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने 20 जून को जोरदार वापसी की। मजबूत एशियाई संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भूराजनीतिक तनाव में राहत जैसे कारकों के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इसका नतीजा ये रहा कि सेंसेक्स 824.5 अंकों की...

बिजनेस डेस्कः तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने 20 जून को जोरदार वापसी की। मजबूत एशियाई संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भूराजनीतिक तनाव में राहत जैसे कारकों के चलते निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। इसका नतीजा ये रहा कि सेंसेक्स 824.5 अंकों की छलांग लगाकर 82,186.37 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 247.2 अंक चढ़कर 25,040 के पार निकल गया।

बाजार में तेजी के पीछे ये हैं 5 प्रमुख कारण:

मजबूत एशियाई संकेत: जापान, चीन, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में थे, जिससे भारतीय बाजारों को भी समर्थन मिला।

विदेशी निवेशकों की लिवाली: गुरुवार को FIIs ने 934.62 करोड़ और DIIs ने 605.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

क्रूड ऑयल सस्ता हुआ: ब्रेंट क्रूड 2.45% टूटकर 76.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए राहत की खबर है।

रुपए में मजबूती: डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 86.60 पर पहुंचा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इंडिया VIX में गिरावट: अस्थिरता सूचकांक VIX 4% गिरकर 13.66 पर आ गया, जो बाजार में स्थिरता का संकेत देता है।

 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!