शेयर बाजार लुढ़का, Sensex 430 अंक टूटा, 24,000 से फिसला Nifty

Edited By Updated: 05 May, 2026 10:18 AM

stock market slumps bse drops 430 points nifty slips below 24 000

रुपए में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। खबर लिखे जाते समय बीएसई सेंसेक्स 435.02 अंक टूटकर 76,834.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 124.95 अंक की गिरावट है और ये 23,993.10 के स्तर पर...

Stock Market Down: रुपए में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। खबर लिखे जाते समय बीएसई सेंसेक्स 435.02 अंक टूटकर 76,834.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 124.95 अंक की गिरावट है और ये 23,993.10 के स्तर पर है।

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया पैसिफिक बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। South Korea का Kospi इंडेक्स लगभग 5 प्रतिशत की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं Hong Kong का Hang Seng करीब 1.56 प्रतिशत गिर गया।

अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही। Dow Jones 1.13 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, S&P 500 में 0.41 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि Nasdaq में 0.19 प्रतिशत की हल्की कमजोरी दर्ज की गई।

कच्चे तेल में तेजी

तनाव बढ़ने का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। Brent crude पिछले सत्र में करीब 6.5 प्रतिशत उछलकर 115.30 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि एशियाई सत्र में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक फिलहाल लाल निशान में हैं जबकि आईटी, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली हो रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक भी नीचे चल रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टाइटन के शेयर बढ़त में हैं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!