Sone ka bhav: सोने की तेजी पर ब्रेक, रिकॉर्ड हाई से अब इतना हुआ सस्ता, जानें आज का ताजा भाव

Edited By Updated: 20 Dec, 2025 11:31 AM

surge in gold prices has paused it s now cheaper than its record high

भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,200 रुपए और 100 ग्राम का भाव 12,000 रुपए तक टूट गया है। जबकि हफ्ते की शुरुआत में...

बिजनेस डेस्कः भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,200 रुपए और 100 ग्राम का भाव 12,000 रुपए तक टूट गया है। जबकि हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतें अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थीं।

फिलहाल, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,34,180 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,23,000 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,630 रुपए है।

100 ग्राम सोने का ताजा भाव

अगर 100 ग्राम की बात करें तो 24 कैरेट सोना 13,41,700 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,29,000 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,06,300 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को सोने की कीमतों में एक ही दिन में 6,600 रुपए तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

सोना 15 दिसंबर को बने अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है। 10 ग्राम सोना अपने पीक लेवल 1,35,380 रुपए से 1,200 रुपए सस्ता हो गया है, जबकि 24 कैरेट 100 ग्राम सोना अपने लाइफटाइम हाई 13,53,800 रुपए से 12,000 रुपए नीचे आ गया है।

हालांकि, पूरे दिसंबर महीने की बात करें तो अब तक सोने की कीमत में करीब 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। LKP एनालिस्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में सोना 1,31,500 से 1,34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में बना रह सकता है। ऐसे में क्रिसमस वीक के दौरान सोना नए रिकॉर्ड हाई से दूर रह सकता है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई है। फिलहाल 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,09,000 रुपए है, जो 18 दिसंबर को बने अपने ऑल टाइम हाई 2,11,000 रुपए से 3,000 रुपए कम है। 100 ग्राम चांदी की कीमत 20,900 रुपए और 10 ग्राम चांदी 2,090 रुपए पर है। दिसंबर महीने में चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है और इसमें अब तक 11 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,433 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 12,315 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,079 रुपए प्रति ग्राम पर है।

मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,418 रुपए प्रति ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 12,300 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,064 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में आज 24 कैरेट सोना 13,528 रुपए, 22 कैरेट 12,400 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,345 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!