Gold-Silver Crash: सोना-चांदी धड़ाम, निवेशकों को झटका! All time high से इतनी गिर चुकी हैं कीमतें

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 03:02 PM

gold and silver tumble shock for investors prices have dropped

सोना और चांदी की कीमतों में पिछले तीन महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दोनों कीमती धातुएं अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

बिजनेस डेस्कः सोना और चांदी की कीमतों में पिछले तीन महीनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। दोनों कीमती धातुएं अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं, जिससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

करीब तीन महीने पहले, 29 जनवरी 2026 को सोना और चांदी अपने पीक पर थे। उस समय सोना प्रति 10 ग्राम 1.90 लाख रुपए के पार पहुंच गया था, जबकि चांदी प्रति किलो 4.25 लाख रुपए से ऊपर चली गई थी। इसके बाद से दोनों धातुओं में लगातार गिरावट देखने को मिली है।

सोने-चांदी में कितनी आई गिरावट?

MCX पर जून डिलीवरी वाला सोना हाल ही में गिरकर करीब 1,47,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,44,212 रुपए तक भी फिसल गया। अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक करीब 22% तक टूट चुका है।

चांदी में गिरावट और भी तेज रही है। यह अपने पीक से करीब 46% तक नीचे आ चुकी है। हाल ही में यह 2,29,033 रुपए प्रति किलो के आसपास बंद हुई, जबकि इंट्राडे में यह 2,25,763 रुपए तक गिर गई थी।

गिरावट की वजह क्या?

विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश से दूरी बना रहे हैं। इन सभी कारणों ने सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लंबी अवधि के नजरिए से सोना अभी भी सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!