उड़द के Duty free import की अवधि एक साल बढ़ी, दालों की कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश

Edited By Updated: 11 Mar, 2025 12:26 PM

the period of duty free import of urad has been extended by one year

सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को एक और साल के लिए 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पहले यह प्रावधान इस साल मार्च के अंत तक था। म्यामां भारत को उड़द का मुख्य निर्यातक देश है। विदेश व्यापार महानिदेशालय...

बिजनेस डेस्कः सरकार ने उड़द के शुल्क मुक्त आयात को एक और साल के लिए 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। पहले यह प्रावधान इस साल मार्च के अंत तक था। म्यामां भारत को उड़द का मुख्य निर्यातक देश है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ''उड़द की मुक्त आयात नीति को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है।'' 

इस कदम से घरेलू बाजारों में दलहन कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी। चालू वित्त वर्ष में उड़द का आयात अप्रैल-नवंबर के दौरान 60.11 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। इसमें 54.9 करोड़ डॉलर का आयात म्यामां से किया गया। भारत, म्यामां के अलावा सिंगापुर, थाईलैंड और ब्राजील से उड़द का आयात करता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा उड़द उत्पादक और उपभोक्ता है। 

पीली मटर के लिए तीन महीने बढ़ाई

उड़द के अलावा, पीली मटर के लिए भी ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट पॉलिसी 28 फरवरी, 2025 से बढ़ाकर अब 31 मई, 2025 तक कर दिया गया है ताकि व्यापारी अपडेटेड शर्तों के तहत पीली मटर का स्वतंत्र रूप से आयात कर सकें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!