तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 597 अंक की बढ़त के साथ 80,845 के लेवल पर

Edited By Updated: 03 Dec, 2024 03:34 PM

the stock market closed with gains bse rose 597 points

शेयर बाजार में आज मंगलवार यानी 3 दिसंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 597 अंकों की तेजी के साथ 80,845 के स्तर पर और निफ्टी 181 अंक चढ़ा, ये 24,457 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज मंगलवार यानी 3 दिसंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 597 अंकों की तेजी के साथ 80,845 के स्तर पर और निफ्टी 181 अंक चढ़ा, ये 24,457 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स आज यानी 3 दिसंबर को 650 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,920 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी रही, ये 24,470 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजार में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.73% और कोरिया के कोस्पी में 1.43% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी 0.057% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2 दिसंबर को ₹238.28 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,588.66 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 2 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.29% गिरकर 44,782 पर और S&P 500 0.24% चढ़कर 6,047 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.97% की तेजी के साथ 19,403 पर बंद हुआ।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 2 दिसंबर को सेंसेक्स 445 अंक (0.56%) की तेजी के साथ 80,248 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 144 अंक (0.6%) की तेजी रही, ये 24,276 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट थी। वहीं, 1 शेयर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स का FMCG और PSU बैंक छोड़कर सभी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!