TVS मोटर कंपनी की अप्रैल में कुल बिक्री 7% बढ़कर 4,73,970 इकाई

Edited By Updated: 02 May, 2026 03:15 PM

tvs motor company s total sales increased 7

टीवीएस मोटर कंपनी की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 4,73,970 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 4,43,716 इकाई थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 4,55,333 इकाई रही, जो अप्रैल 2025 में...

नई दिल्लीः टीवीएस मोटर कंपनी की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 4,73,970 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 4,43,716 इकाई थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 4,55,333 इकाई रही, जो अप्रैल 2025 में 4,30,150 इकाई थी। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 3,48,545 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष यह 3,23,647 इकाई थी। 

कंपनी के अनुसार, अप्रैल में मोटरसाइकिल बिक्री घटकर 2,00,039 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 2,20,347 इकाई थी। वहीं स्कूटर बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2,11,158 इकाई हो गई, जो एक वर्ष पहले 1,69,741 इकाई थी। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 37,771 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष यह 27,684 इकाई थी। 

तीन-पहिया वाहनों की बिक्री 37 प्रतिशत बढ़कर 18,637 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 13,566 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि उसका कुल अंतरराष्ट्रीय कारोबार तीन प्रतिशत बढ़कर 1,20,008 इकाई रहा, जो अप्रैल 2025 में 1,16,700 इकाई था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!