UPI Down: 1 अप्रैल को UPI ठप! इन बैंकों के यूजर्स को लगा झटका, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 03:41 PM

upi down on april 1st users of these banks hit hard

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इस बीच 1 अप्रैल को देश के दो बड़े सरकारी बैंकों State Bank of India (SBI) और UCO Bank के ग्राहकों को UPI पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में यूजर्स ने...

बिजनेस डेस्कः नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव हुए हैं। इस बीच 1 अप्रैल को देश के दो बड़े सरकारी बैंकों State Bank of India (SBI) और UCO Bank के ग्राहकों को UPI पेमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में यूजर्स ने ट्रांजेक्शन फेल होने और पैसे कटने के बावजूद पेमेंट रिसीवर तक न पहुंचने की शिकायत की।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे “SBI Fools Day” तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा कि सुबह से ही सर्वर डाउन होने के कारण ट्रांजेक्शन अटके हुए हैं।

PunjabKesari

शिकायतों की भरमार

डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, SBI के खिलाफ UPI फेल होने की 500+ शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। UCO Bank के ग्राहकों ने भी दोपहर 1 बजे के करीब पेमेंट फेल होने की 50 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराईं।

PunjabKesari

क्या थी वजह?

State Bank of India ने बताया कि यह समस्या शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के कारण हुई।

  • मेंटेनेंस पहले सुबह 11:00 से 11:45 बजे तक तय था
  • बाद में इसे बढ़ाकर दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया
  • इस दौरान UPI, IMPS, YONO ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं।

PunjabKesari

ग्राहकों के लिए बैंक की सलाह

बैंक ने ग्राहकों से धैर्य रखने की अपील की और कहा...

  • छोटे पेमेंट के लिए UPI Lite का इस्तेमाल करें
  • कैश जरूरत के लिए ATM का उपयोग करें
  • जरूरी ट्रांजेक्शन मेंटेनेंस खत्म होने के बाद ही करें
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!