Share Market Crash: 5 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, अचानक क्यों टूटा बाजार? जान लें बड़े कारण

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 03:33 PM

why did market crash know the major reasons

9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। हफ्ते की शानदार तेजी के बाद बाजार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। एक अप्रैल से 8 अप्रैल तक 5 कारोबारी दिवस में शेयर बाजार में तेजी थी। लगातार 5 दिन...

बिजनेस डेस्कः 9 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। हफ्ते की शानदार तेजी के बाद बाजार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। एक अप्रैल से 8 अप्रैल तक 5 कारोबारी दिवस में शेयर बाजार में तेजी थी। लगातार 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गया।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 931.25 (1.20%) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर तक आ गया, जबकि निफ्टी भी 222.25 (0.93%) अंक गिरकर 23,775.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,215 अंक टूटकर 76,347 के निचले स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 314 अंक गिरकर 23,682 के स्तर पर आ गया। 

गिरावट के पीछे बड़े कारण

1. मध्य-पूर्व तनाव फिर बढ़ा

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
इज़राइल द्वारा लेबनान पर हमलों के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बाजार में बिकवाली बढ़ी है।

2. कच्चे तेल में तेज उछाल

होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की खबर से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जिससे महंगाई और इकोनॉमिक दबाव की आशंका बढ़ी है।

3. रुपए में कमजोरी

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले फिसलकर 92.71 तक पहुंच गया। कमजोर मुद्रा से विदेशी निवेशकों का भरोसा कम होता है और बाजार पर दबाव बढ़ता है।

4. ग्लोबल मार्केट्स का निगेटिव संकेत

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। Nikkei 225, Hang Seng और KOSPI सभी लाल निशान में रहे।

5. प्रॉफिट बुकिंग का दबाव

लगातार 5 दिन की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार में सेलिंग बढ़ गई।

6. IT और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

TCS के नतीजों से पहले IT सेक्टर दबाव में रहा। साथ ही बैंकिंग शेयरों में भी भारी गिरावट आई, जिससे इंडेक्स और नीचे खिंच गया।

7. FII की लगातार बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार पैसे निकाल रहे हैं। इससे बाजार में लिक्विडिटी कम हो रही है और गिरावट तेज हो रही है।

8. India VIX में उछाल

India VIX 3% से ज्यादा बढ़कर 20 के पार पहुंच गया, जो बाजार में बढ़ते डर और अनिश्चितता का संकेत है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!