शेयर बाजार में महिलाएं कर रही खूब Invest, NSE रिपोर्ट में बड़े बदलाव का खुलासा

Edited By Updated: 12 Aug, 2025 11:14 AM

women are investing heavily stock market nse report reveals

देश में शेयर बाजार में महिला निवेशकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के जून 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग सभी राज्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का अनुपात घटा है।

बिजनेस डेस्कः देश में शेयर बाजार में महिला निवेशकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के जून 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग सभी राज्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का अनुपात घटा है।

महाराष्ट्र सबसे आगे

कुल यूनिक इन्वेस्टर्स रजिस्ट्रेशन में महाराष्ट्र 28.4% महिला निवेशकों के साथ शीर्ष पर है, जो वित्त वर्ष 2023 में 25.6% थी। गुजरात दूसरे नंबर पर है, जहां यह आंकड़ा 26.6% से बढ़कर 27.8% हो गया है।

उत्तर प्रदेश में सुधार लेकिन राष्ट्रीय औसत से पीछे

देश के दूसरे सबसे बड़े निवेशक आधार वाले राज्य उत्तर प्रदेश में महिला निवेशकों की हिस्सेदारी 18.7% है, जो राष्ट्रीय औसत 24.5% से कम है। हालांकि, यह वित्त वर्ष 2023 के 16.9% से बेहतर है।

छोटे बाजारों में बड़ी छलांग

कई छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में महिला निवेशकों की भागीदारी राष्ट्रीय औसत से कहीं ऊपर है। गोवा सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद मिजोरम का स्थान है। चंडीगढ़ में 32%, दिल्ली में 30.5% और सिक्किम में 30.3% महिला निवेशक हैं।

युवा निवेशकों की हिस्सेदारी में गिरावट

30 साल से कम उम्र के निवेशकों का अनुपात मार्च 2024 के 40% से घटकर जून 2025 में 39% रह गया है। यह कमी मुख्य रूप से नए युवा निवेशकों के बाजार में कम प्रवेश करने के कारण आई है।

कुल मिलाकर, आंकड़े बताते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में जेंडर डाइवर्सिटी में सुधार हो रहा है, लेकिन युवा निवेशकों की भागीदारी में गिरावट चिंता का विषय है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!