Zomato का बड़ा फैसला, अब Analogue Paneer से बने डिशेज नहीं बिकेंगे, रेस्टोरेंट्स को सख्त निर्देश

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 01:35 PM

zomato s major decision dishes made with  analogue paneer  no sold

पनीर भारतीय खानपान का एक लोकप्रिय हिस्सा है लेकिन बाजार में असली डेयरी पनीर के अलावा Analogue Paneer यानी ऐसे पनीर विकल्प भी मौजूद हैं, जिन्हें वनस्पति आधारित सामग्री से तैयार किया जाता है। अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने इसे

नई दिल्लीः पनीर भारतीय खानपान का एक लोकप्रिय हिस्सा है लेकिन बाजार में असली डेयरी पनीर के अलावा Analogue Paneer यानी ऐसे पनीर विकल्प भी मौजूद हैं, जिन्हें वनस्पति आधारित सामग्री से तैयार किया जाता है। अब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने इसे लेकर सख्त कदम उठाया है। कंपनी ने Analogue Paneer से तैयार व्यंजनों की लिस्टिंग को लेकर जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू करने का ऐलान किया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगी पॉलिसी

कंपनी के मुताबिक, यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जो रेस्टोरेंट या क्लाउड किचन इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनकी Zomato पर लिस्टिंग हटाई जा सकती है। कंपनी का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य ग्राहकों को खाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में ज्यादा पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है।

रेस्टोरेंट पार्टनर्स को दिए गए निर्देश

Zomato ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने को कहा है। कंपनी के निर्देश के मुताबिक, रेस्टोरेंट्स को Analogue Paneer की जगह प्राकृतिक डेयरी उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि ऐसा करना संभव नहीं है, तो संबंधित व्यंजन को अपने मेन्यू से हटाने को कहा गया है।

इसके अलावा रेस्टोरेंट्स को अपने सप्लायर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रोडक्ट लेबल और इंग्रीडिएंट डिक्लेरेशन की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की सही जानकारी ग्राहकों तक पहुंचे।

नियम नहीं माना तो हट सकती है लिस्टिंग

Zomato ने स्पष्ट किया है कि जो रेस्टोरेंट पार्टनर्स इस नीति का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें प्लेटफॉर्म से हटाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों के साथ पारदर्शिता बनाए रखना और उन्हें भोजन के बारे में सही जानकारी देना उसकी प्राथमिकता है।

क्या है Analogue Paneer?

पारंपरिक पनीर दूध को फाड़कर तैयार किया जाता है। इसके विपरीत Analogue Paneer ऐसे उत्पादों को कहा जाता है जिनमें डेयरी मिल्क फैट या मिल्क प्रोटीन की जगह कुछ अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें तैयार करने में वनस्पति तेल, स्टार्च और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

यह उत्पाद देखने, स्वाद या टेक्सचर में पारंपरिक पनीर जैसा लग सकता है। इसी वजह से ग्राहकों के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि उन्हें जो उत्पाद या व्यंजन परोसा जा रहा है, उसमें वास्तव में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!