पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कारवाई: राज्यभर में पुलिस की 650 टीमों ने नशा तस्करों से जुड़े 2247 ठिकानों पर  मारे  छापे

Edited By Updated: 31 May, 2023 08:52 PM

1 8 kg heroin 82 kg husk and weapons recovered

पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान को तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ने राज्य स्तरीय अभियान ‘ऑप्रेशन क्लीन’ शुरू किया है। यह अभियान डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशन में चलाया गया। विशेष...

चंडीगढ़,(रमनजीत): पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान को तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब पुलिस ने राज्य स्तरीय अभियान ‘ऑप्रेशन क्लीन’ शुरू किया है। यह अभियान डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशन में चलाया गया। विशेष डी.जी.पी. (कानून-व्यवस्था) अॢपत शुक्ला ने बताया कि सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए इस अभियान में नशा तस्करों से जुड़े स्थानों/ घरों पर छापेमारी की गई। सभी सी.पी./एस.एस.पी. को व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी करने और गैजेटिड रैंक के अधिकारियों की देखरेख में पर्याप्त संख्या में पुलिस दल बनाने के लिए कहा गया, ताकि विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा सके।

 

 

 

 


बता दें कि इस अभियान के दौरान 5500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 650 पुलिस टीमों ने नशा तस्करों से जुड़े 2247 स्थानों पर छापेमारी की और 2125 घरों की तलाशी ली गई। स्पैशल डी.जी.पी. ने कहा कि पुलिस टीमों ने 1.8 किलो हैरोइन, 82 किलो भुक्की 1 किलो अफीम, 5.35 लाख रुपए की ड्रग मनी और 4 हथियार बरामद करने के अलावा अवैध शराब, लाहन (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल) और वाहन बरामद किए हैं। इस संबंधी 48 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। पुलिस टीमों ने 78 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

 

 


उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के घरों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने घर में मौजूद तस्करों और उनके परिवार के सदस्यों की बैंक डिटेल और विदेश से लेन-देन की भी जांच की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!