सूबे पर चढ़ा ब्याज चुकाने के लिए और कर्ज लेना पंजाब को आर्थिक दिवालिएपन की ओर धकेलने के समान : जाखड़

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 07:18 PM

aap wants to bring the official opposition of punjab to its knees

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा है कि पंजाब में प्रोजैक्टों का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री से क्यों करवाए जा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि आप सुप्रीमो की रहनुमाई में माता कौशल्या अस्पताल के 10 बैड वाले आई.सी.यू. वार्ड...

चंडीगढ़,(हरिश्चंद्र): पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा है कि पंजाब में प्रोजैक्टों का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री से क्यों करवाए जा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि आप सुप्रीमो की रहनुमाई में माता कौशल्या अस्पताल के 10 बैड वाले आई.सी.यू. वार्ड का उद्घाटन हुआ। कुछ दिन पहले अमृतसर में एक स्कूल का उद्घाटन भी केजरीवाल से करवाया गया, हालांकि वहां केवल पुराने स्मार्ट स्कूल का नया नामकरण और रंग-रोगन ही किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने पूछा कि क्या हमारे मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री नहीं हैं, क्या वह छोटे मुख्यमंत्री हैं? उन्होंने कहा कि अच्छे हैं या बुरे हैं, मगर हैं तो पंजाबियों के चुने हुए। पंजाब आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से दिल्ली से बहुत बड़ा है, उनके 7 लोकसभा सांसद हैं और हमारे 13, इसके बावजूद किस हिसाब से केजरीवाल को बुलाया गया।

 

 


चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस में प्रैस कांफ्रैंस में उन्होंने आरोप लगाया कि पटियाला में हुए इस कार्यक्रम में आप वर्करों को लाने के लिए करीब 700 बसें लगाई गई। पी.आर.टी.सी. की बसें इस्तेमाल की गई और जिन स्कूल टीचर को आप सरकार ने पढ़ाने के अलावा और कोई काम न देने की गारंटी दी थी, उन्हें आप वर्करों की देखभाल के लिए लगाया गया। इसके अलावा कई विभागों के अफसरों आदि की ड्यूटी वहां लगाई।

 

 


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 50,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है मगर पंजाब को मिला केवल एक आई.सी.यू. वार्ड और रंग-रोगन किया हुआ पुराना स्कूल। यदि एक वार्ड से सेहतमंद पंजाब बनता है, तो वह मुख्यमंत्री को याद दिलाना चाहते हैं कि 25 सितम्बर को फिरोजपुर में 100 बिस्तरों वाले 233 करोड़ करोड़ रुपए की लागत वाले पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर का टैंडर किया गया। उसका तो भगवंत मान ने कोई जिक्र नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी मुल्लांपुर में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करके गए लेकिन तब किसी ने उस बारे बात नहीं की। एम्स का सैंटर बङ्क्षठडा में बना है। उन्होंने पूछा कि अगर इनसे सेहतमंद पंजाब नहीं होगा तो क्या 10 बैड वाले वार्ड से होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जिले संगरूर में बने सैंटर के ही देख लें और लोगों को गुमराह न करें। सेहतमंद पंजाब के अगर आंकड़े देखें तो सरकार ने खुद 266 लोगों की डेढ़ साल में ओवरडोज से हुई मौत का हाईकोर्ट में एफिडैविट दिया है। एन.सी.आर.बी. के पास 310 मौत का आंकड़ा है।
 

 

 

 

चंडीगढ़ से शराब तस्करी अफसरों द्वारा सत्ता के संरक्षण में की जा रही
जाखड़ ने कहा कि राज्यपाल ने 50000 करोड़ के कर्ज बारे मुख्यमंत्री से पूछा था। इसके बाद वित्त मंत्री चीमा का बयान आया था कि सरकार ने 27,000 करोड़ रुपए का कर्ज लौटा दिया है। उन्होंने कहा कि सूबे पर चढ़ा कर्ज चुकाने के लिए और कर्ज लेना पंजाब को आॢथक दिवालिएपन की ओर धकेलने के समान है। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप ने कहा था कि 40,000-50,000 करोड़ का नया राजस्व पैदा करेंगे। रेत खनन में पारदॢशता लाकर और शराब से यह पैसा जुटाया जाएगा।

 

 


शराब के लिए अब सरकार आरोप लगा रही है कि पंजाब में चंडीगढ़ से शराब तस्करी होती है। जाखड़ ने कहा कि वह बड़ा संगीन इल्जाम लगा रहे हैं कि चंडीगढ़ से शराब तस्करी इनके अफसरों द्वारा सत्ता के संरक्षण में की जा रही है। जेलों में बैठे अपराधी और गैंगस्टर इस सारे धंधे को चला रहे हैं और इसमें इनकी भी हिस्सेदारी है। किस जेल से किस टैलीफोन नंबर से बात की गई, इसके भी सबूत होने का उन्होंने दावा किया।
 

 

 

 

आप पंजाब के सरकारी विपक्ष को घुटनों पर लाना चाहती है
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी पर कुछ दिन पहले केजरीवाल ने कहा था कि किसी एक आदमी की गिरफ्तारी हुई है और उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। कल पंजाब आकर उन्होंने कहा कि एक सीनियर लीडर पकड़ा गया है। कम से कम उन्होंने अपनी पार्टी से पुराने विपक्ष के नेता को सीनियर लीडर तो माना। केजरीवाल ने कहा कि जो भी पार्टी में ड्रग जैसे मामले में शामिल नेता है, उसे बाहर किया जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार की बात नहीं कही बल्कि साफ तौर पर ड्रग की बात कही थी। इसके जरिए उन्होंने जो संदेश दिया, वह कांग्रेस नेताओं के लिए चेतावनी थी। भगवंत मान ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि पुराने ड्रग केस भी खुलेंगे। चाहे किसी ने पुराने मुख्यमंत्रियों से मिलकर अपने नाम निकलवा लिए हों, उन्हें छोड़ेंगे नहीं। यह सीधे तौर पर पंजाब कांग्रेस नेतृत्व को धमकी है। आप पंजाब के सरकारी विपक्ष को घुटनों पर लाना चाहती है।
 

 

 

 

राहुल गुरु घर आए, उनकी भावना समझें
राहुल गांधी के अमृतसर में दरबार साहिब आने बारे सवाल पर जाखड़ ने कहा कि राहुल गुरु घर आए हैं, इसकी नुक्ताचीनी न हो, उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। खालिस्तान से उनके अमृतसर दौरे की टाइमिंग जुडऩे के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मनप्रीत बादल संबंधी पूछे जाने पर भाजपाध्यक्ष ने कहा कि जब कोई सवाल पूछता है तो सरकार ऐसी कार्रवाई करने लगती है। राज्यपाल ने सरकार से सवाल किया तो मनप्रीत बादल को नोटिस जारी कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!