4.15 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम का मालिक गिरफ्तार

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 14 Mar, 2023 09:57 PM

fraud of money in the company

सैलीब्रिटी क्रिकेट लीग (सी.सी.एल.) में शामिल भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव को पुलिस ने 4.15 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी को राजस्थान के...

जीरकपुर,(गुरप्रीत) : सैलीब्रिटी क्रिकेट लीग (सी.सी.एल.) में शामिल भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव को पुलिस ने 4.15 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी को राजस्थान के जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में उसकी टीम के मैच से 11 घंटे पहले उसके होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को पहले अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड खत्म होने पर आरोपी को फिर से कोर्ट में पेश किया गया।

 

 

ढकोली थानाध्यक्ष दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि ढकोली निवासी मुक्तेश देवन ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी आनंद बिहारी यादव उससे एक एयरलाइंस कंपनी का मालिक बनकर मिला था। आरोपी ने उसे अपनी कंपनी में पैसा लगाने और अच्छा मुनाफा कमाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एयरलाइंस में साढ़े दस फीसदी हिस्सेदारी देकर अलग-अलग समय पर कुल चार करोड़ पंद्रह लाख रुपए वसूले थे। वह बार-बार कंपनी में घाटा होने का झांसा देकर और पैसे की मांग करता था। शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी ने यह पैसा कंपनी में लगाने के बजाय अपने निजी कामों में खर्च किया है। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए आई.ए.एस., आई.पी.एस. अफसरों व राजनेताओं समेत कई फिल्मी सितारों के साथ मीटिंग का प्रबंध किया। कंपनी में निवेश करने के बाद स्टाफ को दवारका दफ्तर में रखा गया। 

 

 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी खिलाफ उक्त एयरलाइंस कंपनी में शेयर देने के नाम पर लाखों रुपए वसूलने की कई लोगों की शिकायतें आ रही हैं। ठगी के शिकार लोगों में पीरमुछल्ला इलाके की एक पूर्व पार्षद और महिला भाजपा नेता भी शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!