स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मैपिंग का कार्य अगले महीने होगा पूरा : विज

Edited By Updated: 03 Jun, 2023 07:13 PM

health minister gave instructions to the officers in the review meeting

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी एक माह के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मैपिंग के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 13 जिलों में मैपिंग के कार्य को पूरा कर लिया गया है। विज...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी एक माह के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मैपिंग के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 13 जिलों में मैपिंग के कार्य को पूरा कर लिया गया है। विज गत देर सायं चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से मुहैया करवाने के लिए एच.आर.एम.एस., एन.क्यू.ए.पी., प्रशिक्षण नीति, बायोमैट्रिक हाजिरी इत्यादि मुद्दों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया तथा स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। 

 

 


बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक अस्पताल में नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें तथा जिन जिलों में प्राइवेट नशामुक्ति केंद्र संचालित किए जा रहे हैं उन केंद्रों की जांच भी की जाए।
 

 

 

 

पी.एस.ए. प्लांट हो पूरी तरह से संचालित
विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पी.एस.ए. प्लांट पूरी तरह से संचालित रहने चाहिए और उनकी लगातार देखरेख तथा मरम्मत की जानी चाहिए। इसी प्रकार, बैठक में बताया गया कि 17 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 22 जिला एकीकृत हैल्थ प्रयोगशालाओं को स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। 
 

 

 

 

ई-उपचार पोर्टल पर दर्ज हो मरीज की जानकारी 
बैठक में बताया गया कि सी.टी. स्कैन की सुविधाएं 17 जिलों में संचालित हैं तथा एम.आर.आई. की सुविधाएं पी.पी.पी. मोड के माध्यम से 5 जिलों में नामत: अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम तथा पंचकूला में मुहैया करवाई जा रही है। इसी प्रकार, 4 जिलों में कैथलैब संचालित हैं तथा 3 और जिलों नामत: सोनीपत, यमुनानगर तथ बहादुरगढ़ में कैथलैब संचालित करने के लिए टैंडर दिए गए हैं। इस पर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन सेवाओं को देेने के लिए प्रत्येक मरीज का इंद्राज होना चाहिए तथा ई-उपचार पोर्टल पर भी उपलब्ध होना चाहिए। इसके अलावा, राज्य के 22 जिलों में अल्ट्रासाऊंड की सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि पी.एच.सी. स्तर पर ई.सी.जी. की सुविधा मुहैया करवाने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया हैं। 
 

 

 

 

आधुनिक पैट स्कैन मशीन लगाने के निर्देश 
स्वास्थ्य मंत्री ने आधुनिक पैट स्कैन मशीन लगाने के लिए निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके अलावा, फतेहाबाद में जिला अस्पताल को अब 450 बिस्तर कर बनाया जाएगा। अम्बाला में भी 100 बिस्तर का टी.बी. अस्पताल बनाया जाएगा जिस पर 54.38 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा, राज्य के 66 सब-हैल्थ सैंटरों की मरम्मत करवाई जाएगी। 
 

 

 

15 जून तक लगेंगे अस्पतालों की किचन के टैंडर 
बैठक में बताया गया कि राज्य के 20 जिलों में डायलिसिस सेवाएं दी जा रही हैं तथा जिला कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में डायलिसिस सेवाएं देने के लिए कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार से बैठक में बताया गया कि नागरिक अस्पतालों में किचन की सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए आगामी 15 जून तक टैंडर लग जाएंगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नागरिक अस्पतालों, सी.एच.सी. और पी.एच.सी. में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगनी चाहिए। अगर कहीं पर बायोमैट्रिक मशीन में तकनीकी कमी है तो उसको तुरंत ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ मूवमैंट रजिस्टर भी लगाया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!