सुरक्षा के नाम पर कंट्रोल ! चीन की दुर्लभ खनिजों के निर्यात को हरी झंडी, हाईटेक उद्योगों को मिलेगी राहत

Edited By Updated: 08 Jun, 2025 01:18 PM

china approves some rare earth export applications

चीन ने कुछ दुर्लभ खनिजों के लिए कुछ निर्यात लाइसेंस आवेदनों को शनिवार को मंजूरी दे दी। ये धातुएं ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, मोबाइल फोन और...

Bejing: चीन ने कुछ दुर्लभ खनिजों के लिए कुछ निर्यात लाइसेंस आवेदनों को शनिवार को मंजूरी दे दी। ये धातुएं ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, मोबाइल फोन और कई अन्य उद्योगों के विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण घटक हैं। वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि रोबोटिक्स और नवीन ऊर्जा वाहनों जैसे उद्योगों द्वारा संचालित मध्यम और भारी दुर्लभ खनिज तत्वों की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए यह मंजूरी दी गई है।

 

प्रवक्ता ने कहा कि दुर्लभ खनिजों से संबंधित वस्तुओं का सैन्य और असैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए उपयोग होता है तथा इस बात पर ध्यान दिलाया कि ऐसी वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण लगाना अंतरराष्ट्रीय प्रथा के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि इन नियंत्रणों का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा करना तथा परमाणु अप्रसार के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना है, जो विश्व शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति चीन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रवक्ता ने कहा कि चीन व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित देशों के साथ निर्यात नियंत्रण पर वार्ता और संचार बढ़ाने के लिए तैयार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!